बरेली, मई 22 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर एसएसपी अनुराग आर्य ने थानों की तरह ही पुलिस चौकियों पर भी 24 घंटे जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। सभी सीओ को चौकी पर अचानक निरीक्षण कर इसकी जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन में चौकी प्रभारियों के साथ हुई बैठक के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने आमजन की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चौकी पर स्थापित हेल्प डेस्क पर दक्ष और व्यवहार कुशल पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को तत्काल सहायता और उचित मार्गदर्शन मिल सके। यह भी पढ़ें- एसपी ने सुनी फरियाद, थानेदारों को दिया निर्देश जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए चौकियों पर 24 घंटे ड्यूट...