चौकी परिसर में हंगामा करने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आवास विकास चौकी परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हंगामा और शोर-शराबा करने वाले पिता-पुत्र को ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 8 जून को आवास विकास चौकी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद में शामिल पिता-पुत्र चौकी परिसर में ही बहस, शोर-शराबा और हंगामा करने लगे। कई बार समझाने के बावजूद दोनों शांत नहीं हुए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशिफ शेर अली पुत्र शौकत अली और शौकत अली पुत्र कल्लन निवासी वार्ड नंबर-6, जगतपुरा, थाना ट्रांजिट कैम्प को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.