चौकी परिसर में खड़े सीज कंटेनर में लगी भीषण आग
मैनपुरी, जून 9 -- थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी परिसर में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत सीज कर खड़े किए गए कोल्ड ड्रिंक से लदे एक कंटेनर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत कंटेनर के अगले हिस्से से हुई और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंटेनर के टायर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया। मंगलवार की दोपहर करीब 11:30 बजे अचानक तेज धमाकों की आवाज सुनकर लोग चौकी परिसर की ओर दौड़े। वहां खड़े कंटेनर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा था। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पानी खत्म होने के कारण आग पर पूरी तरह काबू नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.