गाजीपुर, मई 24 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी के पास रविवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। देर शाम मृतक की शिनाख्त मऊ जनपद के सरासलखंसी थाना क्षेत्र के भेलशाह की मठियां निवासी के रूप में हुई। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह एक युवक का शव मिला था। शाम में मृतक की शिनाख्त मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के भेलसाह की मठिया निवासी ओमप्रकाश (39) के रूप में हुई। पिता रामबचन ने मृतक की शिनाख्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...