प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर ने नगर कोतवाली के चिलबिला चौकी इंचार्ज संदीप कुमार तिवारी देल्हूपुर भेज दिया। उन्हें शनिदेव धाम का चौकी इंचार्ज बनाया है। स्पेशल टीम के एसआई लक्ष्मीकांत सेंगर को चिलबिला चौकी इंचार्ज बनाया है। शनिदेव धाम में तैनात उमाशंकर सिंह को संग्रामगढ़ में जहानाबाद का चौकी इंचार्ज बनाया, जबकि पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज अजीत सिंह सर्विलांस सेल में भेज दिया। आसपुर देवसरा के एसआई गिरजा शंकर यादव देहात कोतवाली की पृथ्वीगंज चौकी के इंचार्ज बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...