उरई, जून 13 -- उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के हुसेपुरा जागीर निवासी श्यामजी उर्फ वकील द्वारा तत्कालीन चौकी इंचार्ज जगम्मनपुर पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में डकैती न्यायालय ने समन जारी किए हैं। पीड़ित का आरोप है कि प्लॉट विवाद में उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाया गया, मोटरसाइकिल व मोबाइल कब्जे में ले लिए गए और धमकियां दी गईं।पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। वादी तथा गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद न्यायालय ने विभिन्न धाराओं में संज्ञान लेते हुए संबंधित तत्कालीन चौकी इंचार्ज को समन जारी कर दिए। हालांकि अभी तक समन की तामील न होने की चर्चा भी क्षेत्र में बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बैनामे का दबाव बनाने और हत्या की धमकी का आरोप मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्...