अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अकराबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में आए दिन उसके घर के सामने गाली-गलौज व गुंडागर्दी करते हैं। साथ ही एक आरोपी पर उसके छोटे भाई की पत्नी के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे विरोध करने पर एक आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आई। उसने बताया कि पूर्व में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित चौकी इंचार्ज द्वारा उस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाया गया। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना पुलिस निरीक्षक विनोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.