संवाददाता, मार्च 9 -- मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस दौरान चौकी प्रभारी और साथ मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज कर दिया है और दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी पुलिस घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। एलाऊ थाना क्षेत्र की इलाबांस चौकी के प्रभारी दुर्योधन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नगला गुमानी में जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है और उसे ट्रैक्टर में ...