साहिबगंज, जून 3 -- साहिबगंज। चौकीदार स्थापना समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित डीसी कक्ष में डीसी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रशासनिक दक्षता को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह,डीडीसी सतीश चंद्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...