हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार, संवादाता। खड़खड़ी क्षेत्र में घर की साफ-सफाई और चौकीदारी का काम करने वाले युवक पर सोने की अंगूठी, नकदी और जरूरी कागजात लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खड़खड़ी स्थित कौरा देव कॉलोनी निवासी महेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने सचिन निवासी ख्वाजा हसपुर, कुशावली, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को घर की साफ-सफाई और चौकीदारी के काम पर रखा था। आरोप है कि सचिन का व्यवहार शुरू से अच्छा होने के कारण उस पर भरोसा हो गया था और मकान निर्माण सामग्री खरीदने के लिए भी उसे पैसे दिए जाते थे। बताया कि 27 अप्रैल की रात उन्होंने सचिन को एक सोने की अंगूठी, 3200 रुपये नकद और कुछ जरूरी कागजात सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। सचिन न...