नवादा, जुलाई 16 -- भलुआ गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत की जांच के दौरान चौकीदार से मारपीट मामले में सिरदला थाना में मृतका के भाई समेत कई पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चौकीदार महेंद्र प्रसाद के आवेदन पर कांड संख्या 206/26 दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि सिरदला थाना क्षेत्र की चौबे पंचायत के भलुआ गांव में मंगलवार सुबह 28 वर्षीय विवाहिता हेमलता देवी का शव घर के बंद कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला था। यह भी पढ़ें- Nawada News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोपमारपीट का मामला यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...