बांका, जून 16 -- पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा बाजार क्षेत्र के संकटमोचन चौक के समीप रविवार को ड्यूटी पर तैनात चौकीदार के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।पुलिस ने इस मामले के दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को संकटमोचन चौक के पास पंजवारा थाना के चौकीदार नीरज कुमार पासवान के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी।इसके बाद पीड़ित चौकीदार ने पंजवारा थाना में आवेदन देकर पचटकिया निवासी नितिन कुमार और रनगांव निवासी रौशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।दर्ज यह भी पढ़ें- चौकीदार से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार मामले में उन्होंने आरोपियों पर मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द का प्रयोग ...