बगहा, जुलाई 5 -- बगहा। मदनपुर स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान भैरोगंज थाना में तैनात एक चौकीदार समेत पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। सभी की चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में भैरोगंज थाना के चौकीदार दिलीप कुमार साह, सेमरा थाना क्षेत्र के रामबालक चौधरी, परवेज अंसारी, चिउटाहा थाना क्षेत्र के भोला कुमार बिंद तथा भैरोगंज थाना क्षेत्र के नन्हे चौधरी शामिल हैं। बताया गया कि सभी उत्तर प्रदेश से एक चारपहिया वाहन से बगहा लौट रहे थे। मदनपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पकड़े गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...