जमुई, मार्च 7 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा थाना के पताव गांववासी गणेश यादव नामक ग्रामीण ने थाना के एक चौकीदार समेत कुल चौबीस लोगों पर उसके समेत उसकी पत्नी एवं भगना संग मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है। आवेदक के अनुसार बीते बुधवार को बच्चों के होली खेलने के दौरान चौकीदार कुंदन कु.पासवान शराब के नशे में वहां धमक कर गाली ग्लौज करने लगे एवं फिर खुद ही डायल 112 को बुला लिए थे। बताया कि सभी के समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। किंतु,गुरूवार की सुबह जब वह दूध देने जा रहा था तो अपने दरवाजे परबैठे उक्त चौकीदार समेत अन्य लोगों द्वारा पहले उसके साथ एवं फिर उसे बचाने आई पत्नी व भगना के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...