दुमका, अप्रैल 8 -- जामा, प्रतिनिधि। आइडियल कॉम्पिटिशन सेंटर खुटा बांध में झारखंड ग्रामीण पुलिस में चौकीदार पद पर चयनित हुए छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कुल 6 सफल अभ्यर्थियों को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक शिवनारायण दर्वे एवं शिक्षक संतोष ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित छात्रों में प्रमुख रूप से प्रहलाद दर्वे, आकाश दर्वे, गौतम दर्वे ग्राम धनाडीह, सिंटू दर्वे ग्राम कुंडाडीह, दीपेश कुमार ग्राम दुबरी कदेली एवं छोटू कुमार ग्राम हल्दीपट्टी शामिल हैं। ये सभी छात्र दुमका जिले के जामा प्रखंड के विभिन्न गांवों से आते हैं। फोटो-7दुमका-208, कैप्सन-न...