चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दुमका, मई 11 -- टोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमघाटा गांव में पदस्थापित ग्रामीण चौकीदार लखन बाउरी का शव रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में पलास के जंगल से बरामद किया गया। शव घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद टोंगरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव मृतक लखन बाउरी टोंगरा थाना क्षेत्र में ग्रामीण चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी संध्या बाउरी, दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.