चौकीदार के साथ मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार
चतरा, जून 16 -- चतरा संवाददाता सदर थाना परिसर में चौकिदान अशोक भगत के साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इसमें शहर के चौर मुहल्ला निवासी मुकेश कुमार, प्रदीप राम, रोहित कुमार व बिट्टू कुमार शामिल है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि उक्त मुहल्ला में दो पक्षो में मारपीट हुई थी। दोनो पक्ष थाना पहुंचे और यहां भी मारपीट करने लगे। जब थाना का चौकिदार द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त लोगो ने उसे धक्का देते हुए मारपीट किया। जिससे चौकिदार का सिर फट गया। इस संबंध में चौकीदार ने पांच नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला थाने में दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.