मधुबनी, मार्च 8 -- कलुआही। चौकीदार के भाई पर अपराधियों ने गोली मारकर जानलेवा हमला किया। इस घटना में वे बाल बाल बच गये। घटना शनिवार रात की है। कलुआही थाना में पदस्थापित चौकीदार बेलाही निवासी ललन पासवान के भाई कन्हैया पासवान शनिवार की शाम बाइक से एक दोस्त के साथ लोहा से अपने घर आ रहा था, ज्यों ही बलवा धत्ता से आगे पुलिया के निकट आया। पीछे से बाइक पर सवार चार आदमी पीछा करके आया और साइड से गोली मारकर भाग गया। गोली कन्हैया पासवान के जबरे के नीचे छूकर निकल गया। गोली लगने से कन्हैया पासवान जख्मी हो गया। जख्मी हालत में ही वह गाड़ी चलाते चलाते घर आया और अपने भाई चौकीदार ललन पासवान को घटना की सारी जानकारी दी। उसके भाई ललन पासवान ने उसे लेकर तुरंत सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचा। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिर वे एक निजी अस्पताल गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.