मधेपुरा, जनवरी 4 -- चौसा। थाना चौसा में कार्यरत चौकीदार मंटू पासवान (45) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा का रहने वाला था। थाना में करीब आठ साल से कार्यरत थे। चौकीदार के निधन पर चौकीदार संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, राजेश पासवान, मनोज पासवान, दीपक कुमार, आशुतोष कुमार, गावस्कर पासवान, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्यों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...