हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में चोरों ने ताले काटकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब फैक्ट्री संचालक मौके पर पहुंचे और अंदर का नजारा देख दंग रह गए। बताया गया है कि ब्रदर्स लैंड प्रतिष्ठान में बीती रात चोर दीवार फांदकर या ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा इनवर्टर, बैटरी, सिलेंडर, डायनुमा व समरसेबल समेत अन्य उपकरण चोरी कर फरार हो गए। पवन तोमर के अनुसार, फैक्ट्री में पिछले दो दिनों से कोई चौकीदार मौजूद नहीं था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई थी।इस घटना में करीब सवा लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.