प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। संग्रामगढ़ थाना परिसर में बने हनुमान मंदिर में मंगलवार रात सुंदरकांड पाठ हुआ। सुंदरकांड के बाद भंडारे में ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। एसडीएम वाचस्पति सिंह, लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र ने भी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया। सीओ ने थाने के सभी चौकीदारों को कंबल वितरित किया। सीओ ने कहा चौकीदारों पर सबसे अधिक गांव की जिम्मेदारी होती है। इस मौके पर एसओ मनोज कुमार तोमर, एसआई विनय वर्मा, प्रशांत कटियार, सूबेदार राय, गुरुदीप सिंह, सुनील सिंह, जय किशन यादव, मुन्ना यादव, गौरव त्रिवेदी, दूधनाथ पाल, गुड्डन देवी, संतोषी, संजू यादव, सविता सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...