आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। कुंवर सिंह पार्क में शुक्रवार को चौकीदार अधिकार मोर्चा की बैठक हुई। इस दौरान थानों पर चौकीदारों के शोषण, बेगारी, मृतक आश्रितों की नियुक्ति और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ रणनीति तय की गई। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने चौकीदारों से जो वादा किया था, उसे आज तक पूरा नहीं किया गया। उस समय आश्वासन दिया गया था कि सरकार बन जाने के बाद 120 दिन के भीतर ही चौकीदारों की समस्याओं के निराकरण के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। चौकीदारों को कम से कम साढ़ दस हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। सिर्फ एक हजार रुपये का झुनझुना पकड़ा दिया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.