चौकीदारों ने बैठक में की मांग
बलिया, सितम्बर 20 -- रसड़ा। ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ की बैठक चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी स्थित वन सती मां स्थान पर चौकीदार ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय प्रभारी शारदानंद पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से वर्ष 2023 में चौकीदारों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की गई थी और तीन अगस्त 2026 को भी विधान सभा सत्र में वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा की गई, लेकिन अभी तक चौकीदारों का वेतन नहीं बढ़ाया गया। पासवान ने बताया कि प्रदेश भर के ग्राम प्रहरी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती लखनऊ स्थित यूको गार्डन कांशीराम पार्क में मनाएंगे।इस दौरान राजेश यादव, हरिंद्र पासवान, सहादत अली, नंदजी यादव, जवाहर, वीरेंद्र, इंद्रजीत, कन्हैया, उपेंद्र, ओमप्रकाश, अक्षय कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.