गिरडीह, मार्च 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने चौकीदारों को सूचना तंत्र मजबूती के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। थाना के स्वागत कक्ष में रविवार शाम चौकीदार परेड के दौरान थाना प्रभारी ने उक्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त सूचना तंत्र के लिए चौकीदारों की अहम भूमिका होती है। इसलिए चौकीदारों को संबंधित क्षेत्र के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया है। विशेषकर रामनवमी पर्व को लेकर किसी भी तरह की सूचना मिले तो उससे अविलंब थाना को अवगत कराएं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब के अवैध धंधे की सूचना को एकत्रित करने और इस बात से थाना को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है ताकि महुआ शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रभारी ने विलंब से सूचना देनेवाले चौकीदारों को शो कॉज किया है। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.