मोतिहारी, अप्रैल 12 -- शिव कुमार, मधुबन। गड़हिया बाजार थाना के रिटायर्ट चौकीदार रामएकबाल राय व नागेन्द्र सिंह के सम्मान में रविवार को थाना परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। दोनों रिटायर्ड चौकीदारों को अंग वस्त्र देकर व शाल ओढ़ाकर विदाई की गयी। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि दोनों चौकीदार अपने कर्तव्यों के प्रति काफी निष्ठावना थे। इनलोगों ने थाना का हरसंभव सहयोग किया। क्षेत्र में इनलोगों ने जिम्मवारी के साथ ड्यूटी निभायी। मौके पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार,पीएसआई आरती कुमारी, एएसआई अभय कुमार झा,जयमंगल प्रसाद यादव, चुमन राय, श्रीराम राय आदि मौजूद थे। ं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...