रुडकी, अप्रैल 21 -- भगवानपुर। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित कर गांव के बारे में जानकारी ली। मंगलवार को भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि समय रहते पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा सके। कहा कि अगर गांव में कोई विवाद या नशे का कारोबार हो रहा है तो इसकी सूचना भी पुलिस को दें। पुलिस नशा बिक्री करने पर वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान चौकीदारों की समस्याओं को सुना गया और जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने गांव के चौकीदारों के साथ की बैठक, माहौल खराब करने वालों की पुलिस को दें जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...