हजारीबाग, जून 7 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। चौकीदार, दफादार, दिगवार संघ की बैठक थाना परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पासवान और संचालन जिला सचिव मुनीलाल पासवान ने किया। बैठक में आगामी 18 जून को हजारीबाग में आयोजित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व राम अवधेश सिंह की 89 वीं जयंती समारोह में शामिल होने पर चर्चा की गई।

जयंती समारोह की योजना बैठक के बाद मुनीलाल पासवान ने बताया कि झारखंड राज्य चौकीदार, दफादार, दिगवार संघ के तत्वावधान में स्व राम अवधेश सिंह की जयंती हजारीबाग में मनाया जाएगा। राजेन्द्र पासवान ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व राम अवधेश सिंह गरीबों, दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। उनका संघर्ष पिछड़ा वर्ग के गरीब तबके के लोगो के लिए रहा।

मुख्य...