नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- मुंबई इंडियंस का हिस्सा रयान रिकेल्टन ने आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने वानखड़े स्टेडियम में 55 गेंदों में 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया था। रिकेल्टन की पारी के दम पर एमआई ने 243/5 का स्कोर बनाया लेकिन उसके बावजूद छह विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। एमआई भले ही हार गई लेकिन साउथ अफ्रीका के रिकेल्टन का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले और सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। रिकेल्टन ने श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में मुंबई के लिए 45 गेंदों में शतक जमाया था। उन्होंने तब चेन्नई सुपर किंग्स के...