आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- चांडिल। एक्सिस बैंक ने चौका में अपनी पहली और झारखंड राज्य की 112वीं शाखा का शुभारंभ किया है। देश में अब एक्सिस बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 6400 के पार पहुंच गई है। चौका के दादुर बागान में बीडीओ तालेश्वर रविदास और सीओ प्रदीप महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एक्सिस बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी अभय कुमार, क्लस्टर प्रबंधक अविजित राय, शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इस शाखा के खुलने से चांडिल एवं ईचागढ़ प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बैंक का लक्ष्य इस क्षेत्र के किसानों, छोटे व्यापारियों और आम जनता को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...