आदित्यपुर, अप्रैल 7 -- सरायकेला/चांडिल। जिले के चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात दबिश दे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, संचालक व अन्य लोग मौका देख फरार हो गये। फैक्ट्री रोड के किनारे टिन शेड चल रही थी। यहां पंजाब से कम कीमत में शराब लाकर झारखंड का लेबल लगा लोकल मार्केट, साप्ताहिक हाट एवं पर्व-त्योहार में ड्राई डे के दिन खपायी जा रही थी। बरामद शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि विभाग को मिरुडीह में अवैध शराब के कारोबार की सूचना थी। इसके बाद टीम ने रविवार देर रात वहां छापेमारी की, जो सोमवार सुबह 8 बजे तक चली। इस कार्...