वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चौकाघाट सीएचसी को एनक्वास (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाण पत्र मिला है। यह प्रदेश की पहली शहरी सीएचसी है, जिसे प्रमाण पत्र मिला है। केंद्र सरकार द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम ने मूल्यांकन में सीएचसी को 93 प्रतिशत अंक दिये। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल ओपीडी, लैब, प्रसव कक्ष, वार्ड, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, हाउसकीपिंग एवं बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सहित सभी प्रमुख विभागों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने कहा कि एनक्वास प्रमाणीकरण गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्वास मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.