वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंट स्टेशन के सामने चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे शनिवार दोपहर पुलिस बूथ का शुभारंभ किया। सिगरा थाना अंतगर्त आने वाले पुलिस बूथ के जरिये संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने का प्रयास होगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाते हुए नागरिकों, यात्रियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यहां तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता तथा यात्रियों के मार्गदर्शन संबंधी सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। अपराध नियंत्रण के साथ ही यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन करना है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ...