चौकाघाट पर ट्रैफिक बूथ की जगह बदलने का ट्रायल
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौकाघाट चौराहे पर पुल के नीचे के ट्रैफिक बूथ को हटा दिया गया है। रेलवे की अपील पर इसकी जगह बदलने की तैयारी है। यातायात विभाग पूर्व के बूथ को हटाकर चिह्नित जगह पर बैरियर रखकर ट्रायल में जुटा है। 10 दिन के ट्रायल में ट्रैफिक संबंधी परेशानी न होने पर बूथ की जगह बदलेगी। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि उत्तर रेलवे की ओर से चौराहे से हटकर एक पोल लगाया जाना है। उस पोल पर रेलवे अपना एक साइनेज भी लगवाएगा। उसी पोल में ट्रैफिक बूथ भी बनाकर देगा। रेलवे की जरूरतों को देखते हुए ट्रायल के तौर पर ट्रैफिक बूथ को चौराहे से हटा दिया गया है। साथ ही पोल वाली जगह पर बैरियर रखकर ट्रैफिक का आवागमन कराया जा रहा है। दो दिन के ट्रायल में फिलहाल स्थिति सामान्य रही है। अगर ट्रैफिक संबंधी परेशानी नहीं आई तो इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.