आदित्यपुर, मार्च 2 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल प्रखंड के सिंगाती स्थित पुरनाडीह में बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार से नौ दिनी श्री श्री 108 रामचरितमानस नवान्ह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। रविवार को रामचरितमानस पाठ एवं कथा प्रवचन हुआ। आठ मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 12 बजे तक रामचरितमानस पाठ एवं प्रवचन होगा। उतर प्रदेश के झांसी के राष्ट्रीय कथावाचक पंडित राम गोपाल महाराज कथा वाचन कर रहे हैं। इस मौके पर जयदेव साव, पंचानन पोद्दार, ज़ूरू पोद्दार, राजीव रंजन साव, उत्तम पोद्दार,बादल पोद्दार, मनसा राम पोद्दार, जागेश्वर पॉल, नयन पोद्दार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...