जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- चौका थाना क्षेत्र के खूंटी स्थित नर्सिंग इस्पात लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक हादसा हो गया। काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से मजदूर चंपई मानकी उर्फ सोरेन का पैर कट गया। घायल की पहचान तुड़कतुका गांव निवासी चंपई मानकी उर्फ सोरेन के रूप में हुई है। वह गम्हरिया में रहकर रोजाना फैक्ट्री आता था। अन्य मजदूरों ने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। फैक्ट्री प्रबंधन की मदद से घायल को आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद फैक्ट्री में मजदूरों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।हादसे को लेकर कंपनी प्रबंधन का कहना है कि चंपई काम करते वक्त मशीन के काफी करीब चला गया...