चौकटांड़ आदिवासीटोला में कुआं धंसने से जलसंकट
धनबाद, जुलाई 5 -- बलियापुर। सिंदूरपुर पंचायत स्थित चौकटांड़ आदिवासीटोला का इकलौता कुआं एक सप्ताह पूर्व बरसात की वजह से धंस गया है। इस वजह से गांव में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त कुआं ही पेयजल का इकलौता साधन था। कुआं धंसने के बाद पानी के लिए ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इधर खबर पाकर विधायक चंद्रदेव महतो शनिवार को चालधोवा पहुंचे। ग्रामीणों को कुआं बनवाने का भरोसा दिया। पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, अरुण रजवार, सिकंदर किस्कू, नरेश हेंब्रम, नुनुलाल हेंब्रम, सुधीर हांसदा आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.