चौंढेरा में श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ भंडारा
बुलंदशहर, जून 14 -- क्षेत्र के गांव चौंढेरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन हो गया। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने भंडारे की व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजक बल्लू सिंह ने बताया कि कई दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा समापन के अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की गई। भंडारे में सब्जी पूरी,खीर का प्रसाद वितरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.