वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चोलापुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की जांच 15 दिनों से ठप है। मरीजों को निजी अस्पताल में जांच करानी पड़ रही है। चोलापुर सीएचसी में प्रतिदिन पांच सौ से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। दो साल पहले अल्ट्रासाउंड की मशीन लगाई गई थी, लेकिन वह आए दिन खराब रहती है। ऐसे में मरीजों को निजी सेंटर में सात सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है। चोलापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राज बहादुर ने कहा कि खराब मशीन के बाबत जानकारी अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से दी गई है। नई मशीन के लिए भी प्रस्ताव बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.