वाराणसी, मार्च 22 -- चोलापुर। कटहलगंज के समीप शनिवार रात सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना के वकत वह मरीज देखकर घर लौट रहे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार चौबेपुर के कादीपुर निवासी 40 वर्षीय डॉ. राजेश कुमार का सिंधोरा बाजार में क्लीनिक है। शनिवार को रोज की तरह वह मरीजों को देखने के बाद देर रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहलगंज के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की डॉ. राजेश सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने डॉ. राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पह...