वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर में हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के पीछे एक मकान के पास गुरुवार सुबह दो युवकों की लाश मिली। पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है। मौके पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे हैं। इसमें एक की पहचान 46 वर्षीय अभिजीत गांगुली के रूप में हुई। अभिजीत का हुकुलगंज में दुर्गा मंदिर के पीछे आवास है, हालांकि वह परिवार से अलग एक कमरा लेकर रहता था। दूसरे की पहचान जौनपुर निवासी नीलू बताया जा रहा है। अभिजीत के पिता रंजीत गांगुली के अनुसार दोनों की दोस्ती करीब 18 साल से थी। दोनों में कभी कभार शराब पीने को लेकर विवाद हो जाता था।अभिजीत की शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह खुद चली गई। तब से कभी नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...