वाराणसी, अप्रैल 17 -- चोलापुर, संवाद। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट से आंबेडकर का झंडा उतारकर रामनवमी का केसरिया ध्वज लगाए जाने को लेकर दलित समाज के लोग दूसरे दिन शुक्रवार को भी सड़क पर उतर आए। सड़क जाम करते हुए नारेबाजी और उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पत्थरबाजी की गई, जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना जख्मी हो गए। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात है। तनाव की स्थिति बनी हुई है।आंबेडकर जयंती के दिन दलित समाज के लोगों ने जुलूस के दौरान बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट के ऊपर झंडा लगा दिया था। यह भी पढ़ें- विवादित मुद्दों को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, शंकर कॉलेज चौराहे पर पुतला दहन गुरुवार सुबह लोगों ने देखा कि झंडा उतर गया है। इसे लेकर लोग गांव के सामने जुटे और सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर...