वाराणसी, मार्च 17 -- चोलापुर। चोलापुर बाईपास मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल कार्यदायी संस्था नाद नदी के पास मिट्टी गिराकर समतलीकरण कर रही है। गोला से चोलापुर की तरफ जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। मार्ग चौड़ीकरण से वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। जाम की समस्या भी दूर होगी। दरअसल, लगभग चार किलोमीटर लंबा चोलापुर बाईपास वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाइवे से चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ता है। इससे गुजरने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की समस्या बनी रहती थी। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने इसे फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। पिछले महीने मंजूरी मिल गई। टेंडर होने के बाद अब निर्माण शुरू हो गया। प्रोजेक्ट के तहत इसे 20 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसमें 14 मीटर लंबी सड़क होगी। डबल बैरल डिवाइडर बनाकर हरीतिमा संवर्धन के लिए पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.