चोर समझ पीटने पर 17 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, जून 15 -- अमौली। चांदपुर थाना के कुलखेड़ा गांव में चोर समझ पीट देने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद सहित 17 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि पुलिस ने चोरों को बचा कर उनको पकड़ने वालों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। जबकि पकड़े गए चार लोगों में से एक का लिखा पढ़ी में आपराधिक इतिहास है, वह चोरी के मामले में हाल ही में जेल गया था। जमानत पर बाहर है। बता दें कि कुलखेड़ा निवासी शशिकला पत्नी अवधेश कुमार ने रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उनके पति शनिवार को अपनी बहन के घर गए हुए थे। रात में वह छह वर्षीय बेटी के साथ घर पर सो रही थी। रात करीब दो बजे अचानक पंखा बंद हो गया, जिससे उनकी नींद खुल गई। जब उन्होंने दरवाजे की ओर देखा तो वह खुला हुआ था। उन्हें घर के भीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.