चोर समझकर रातभर रोके रखा,जांच में मानसिक रूप से बीमार निकला युवक
मधुबनी, जून 11 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अरड़िया संग्राम थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में चोर होने के संदेह में ग्रामीणों द्वारा रोके गए एक युवक की पहचान बाद में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के रूप में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक सत्यापन कर युवक को उनके हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग दस बजे लगभग लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक परमानंदपुर गांव में कुछ घरों के दरवाजे खटखटाता हुआ देखा गया। इससे कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने उसे रोक लिया। ग्रामीणों की भीड़ में उसकी पिटाई भी कर दी। इस दौरान युवक का वीडियो बनाकर उसे चोर बता कर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया गया।
परिजनों की पहचान
गुरुवार सुबह वायरल वीडियो देखने के बाद फुलपरास थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.