प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लंका थानाक्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी निवासी पूर्व चकबंदी अधिकारी के बंद मकान से 40 लाख रुपये मूल्य के गहने चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे सभी गहने बरामद हो गए हैं। बीते 31 मार्च से चार अप्रैल के बीच हुई इस घटना के दो उल्लेखनीय पहलू हैं। पहला, तमाम कोशिशों के बाद भी चोर गहने बेच नहीं पाए। दूसरा, लंका थाने में मकान मालिक से सामना होने पर चोर शिकायती लहजे में बोले, इन्होंने इतने बड़े घर के गेट पर ही एक छोटा ताला लगाया था। सात कमरों में सिर्फ कुंडियां बंद थीं, ताले क्यों नहीं लगे थे। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने शनिवार को लंका थाना परिसर में बताया कि इस मामले के दो आरोपियों-बजरडीहा जक्खा के आजाद नगर निवासी मो. शारिक जमाल अंसारी, बजरडीहा पुलिस चौकी ...