रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- सितारगंज। चोर ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। नारायणपुर किच्छा निवासी ब्रजकिशोर ने बताया कि 29 मार्च को वह बाइक से सितारगंज के गांव उकरौली गया था। वहां किसी परिचित के घर के बाहर बाइक खड़ा की थी, जिसे चोरों ने रात करीब 12 बजे चुरा लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...