कौशाम्बी, मार्च 23 -- कड़ा धाम में नवरात्रि की पंचमी पर सोमवार सुबह कालेश्वर गंगा घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को चोर बताकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कड़ा धाम पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति किसी चोरी की घटना में शामिल नहीं था, बल्कि वह गोंडा जनपद से दर्शन करने आया एक श्रद्धालु था। पुलिस ने घाट व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि आखिर किसका सामान चोरी हुआ है, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी किसी ने चोरी की पुष्टि नहीं की। इससे स्पष्ट हो गया कि यह पूरा मामला केवल अफवाह के कारण हुआ था। जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति संतान प्राप्ति की कामना लेकर मां शीतला के दरबार में दर्शन करने आया था। अफवाह फैलने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.