चोर गैंग के सदस्य को नहीं मिली जमानत
आगरा, अप्रैल 13 -- अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के गैंग से जुड़े आरोपित इंद्रपाल सिंह उर्फ छिंगा निवासी पिनाहट को राहत नहीं मिली है। अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी आदर्श चौधरी ने तर्क प्रस्तुत किए। थानाध्यक्ष डौकी सुजीत कुमार फोर्स के साथ 15 फरवरी 26 को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टूंडला जाने वाली रोड पर दबिश देकर छह चोरों को हिरासत में ले उनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और तमंचे-कारतूस आदि बरामद किए थे। चोरों द्वारा आरोपित के बारे में जानकारी देने पर पुलिस ने उसे भी जेवर एवं नगदी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना डौकी में मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.