चोर गिरफ्तार, तार और तांबे के पाइप बरामद
रुडकी, मई 23 -- मंगलौर। निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर सामान चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के बिजली के तार, एसी फिटिंग के तांबे के पाइप और स्टील की टोंटियां बरामद हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की रोकथाम के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस टीम ने निर्माणाधीन मकान में चोरी के वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फरमान निवासी इमली रोड, रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया। यह भी पढ़ें- चोर गिरफ्तार, तार और तांबे के पाइप बरामद कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.