फरीदाबाद, मई 10 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-3 स्थित 36 वर्गगज की पॉकेट में चोरी के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बावजूद उसके फरार होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपी को भगाने के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पॉकेट निवासी बलजीत ने बताया कि देर रात करीब एक बजे उनकी पत्नी की आंख खुली तो उसने घर के अंदर एक युवक को अलमारी के पास बैठा देखा। शोर मचाने पर बलजीत की आरोपी से हाथापाई हो गई, जो करीब 10 मिनट तक चली। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को काबू कर लिया।
स्थानीय महिला पूजा का बयान स्थानीय महिला पूजा ने बताया कि आरोपी ने उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। लोगों का कहना है कि आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.